जानिए यूरोपीय समुदाय ने अपना नाम यूरोपीय संघ कब रखा?

European Samuday

European Samuday: यूरोपियन यूनियन एक संगठन है जो देशों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए काम करता है। बहुत से लोग जानते हैं कि यूरोपियन यूनियन का पुराना नाम ‘European Samuday’ था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि यूरोपियन संघ कब बना। आज के इस लेख में, हम आपको यह बताएंगे कि यूरोपीय समुदाय ने अपना नाम कब ‘यूरोपियन संघ’ रखा। अगर आप यूरोपियन समुदाय की गठन प्रक्रिया के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं, तो कृपया आज का लेख पढ़ें।

यूरोपीय संघ क्या है? | What is the European Union?

यूरोपीय संघ, जो यूरोप में स्थित 27 देशों का एक आर्थिक और राजनीतिक मंच है, उसे यूरोपियन यूनियन भी कहा जाता है। इस संघ में शामिल देश अपने अन्य सदस्य देशों में पासपोर्ट के बिना यात्रा कर सकते हैं और व्यापार कर सकते हैं। यूरोपीय संघ के सदस्य देश एक दूसरे के बिना किसी करके व्यापार करते हैं, जिससे संघ के सभी देशों को आर्थिक लाभ मिलता है।

यूरोपीय संघ में एक संसद भी है, जहां देशों की नीतियों पर चर्चा होती है और बनाई जाती है। इसके निर्णयों को सभी देशों पर लागू किया जाता है। यदि कोई देश किसी नीति को लागू नहीं करना चाहता है, तो संघ उसकी इच्छा का भी मान रखता है।

यूरोपीय मुद्रा इसका एक उदाहरण है, जो केवल 19 देशों में मान्य है, बाकी के 8 देशों ने इसे नहीं अपनाया है। यूरोपियन यूनियन का मुख्यालय ब्रुसेल्स में है, जो कि बेल्जियम की राजधानी है। इसके अलावा, यूरोपीय संघ के और दो कार्यालय हैं, जो कि लक्जमबर्ग और स्ट्रॉबर्ग में स्थित हैं।

यूरोपीय समुदाय ने अपना नाम यूरोपीय संघ कब रखा? | When did the European Community change its name to European Union?

1 नवंबर 1993 को, यूरोपीय समुदाय ने अपना नाम यूरोपीय संघ में बदल लिया। यूरोपीय समुदाय से लेकर यूरोपीय संघ तक के निर्माण कार्य में कुछ महत्वपूर्ण संधियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।

1951 की पेरिस संधि:

द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद 1951 में पेरिस में 6 देशों के बीच एक संधि हुई थी, जिसका उद्देश्य पैरिस में कोयला और स्टील के व्यापार को विस्तार करना था और लाभ कमाना था। इस संधि को यूरोपीयन कोल एंड स्टील कम्युनिटी का नाम दिया गया था, जिससे यूरोपियन संघ की निर्माण प्रक्रिया शुरू हुई। इस संधि में कुल 6 देश जर्मनी, फ्रांस, इटली, लक्जमबर्ग, बेल्जियम, और नीदरलैंड शामिल थे।

1957 की रोम संधि:

इन्हीं 6 देशों ने 1957 में रोम संधि की और अपनी कम्युनिटी का नाम बदलकर यूरोपियन आर्थिक समुदाय रख दिया। इसके बाद सन 1973 में यूरोपीय आर्थिक समुदाय में तीन और देश यूके, आयरलैंड और डेनमार्क शामिल हो गए। 1981 से 1986 तक, तीन और देश पुर्तगाल, स्पेन, और यूनान भी इसमें शामिल हो गए।

1991 की मेस्ट्रिच संधि:

रोम संधि के बाद, इन 12 देशों ने मिलकर मेस्ट्रिच के साथ एक और संधि की। यह संधि 1991 में हुई थी, जिसमें दो महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। पहला फैसला था कि यूरोपीय आर्थिक समुदाय का नाम बदलकर यूरोपियन संघ कर दिया जाएगा। दूसरा फैसला यह था कि यूरोपियन यूनियन में केवल एक ही मुद्रा चलेगी, जिसका नाम यूरो (€) होगा।

इस प्रकार, मेस्ट्रिच संधि के बाद, 1993 में यूरोपीय संघ का नाम स्थायी रूप से लागू हुआ। इसके बाद, 1995 से और भी देश इसमें शामिल होने लगे, और 1 जुलाई 2013 तक इसमें कुल 28 देश शामिल हो गए थे। 2019 तक, यूरोपीय संघ में पूरी तरह से 28 देश थे, परंतु किन्ही कारणों के कारण ब्रिटेन देश यूरोपीय संघ से अलग हो गया था। 29 जनवरी 2020 को, यूरोपीय संसद ने ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से अलग होने की मंजूरी दे दी थी।

यूरोपियन संघ मे शामिल 27 देशों की सूची | List of 27 countries included in the European Union

  1. जर्मनी
  2. डेनमार्क
  3. लक्समबर्ग
  4. बेल्जियम
  5. आयरलैंड
  6. फ्रांस
  7. इटली
  8. नीदरलैंड
  9. पुर्तगाल
  10. ग्रीस
  11. स्पेन
  12. फिनलैंड
  13. स्वीडन
  14. ऑस्ट्रिया
  15. साइप्रस
  16. लातविया
  17. चेक गणतंत्र
  18. पोलैंड
  19. एस्टोनिया
  20. हंगरी
  21. क्रोएशिया
  22. लिथुआनिया
  23. रोमानिया
  24. माल्टा
  25. स्लोवाकिया
  26. स्लोवेनिया
  27. बुल्गारिया

निष्कर्ष | Conclusion

दोस्तों, इस लेख में हमने आपको बताया है कि European Samuday ने अपना नाम यूरोपीयन संघ कब रखा? हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। यदि इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न हो तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में टिप्पणी करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *